पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Interesting Facts About\'Dilwale Dulhania Le Jayenge\'

\'DDLJ\' में अरमान कोहली को मिलनेवाला था रोल, पढ़ें फिल्म के फैक्ट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(DDLJ में परमीत सेठी और अरमान कोहली का फाइल फोटो)

मुंबई. बॉलीवुड मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते 1000 सप्ताह हो गए हैं। इस मौके पर dainikbhaskar.com ने फिल्म में विलेन का रोल निभा चुके परमीत सेठी और कॉस्टयूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ से बात की। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स बताए, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। जैसे कि परमीत सेठी वाला रोल पहले अरमान कोहली को मिलने वाला था, आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान फिल्म के सेट पर बोर्ड गेम खेलकर समय बिताते थे आदि। परमीत और अनाइता द्वारा बताए गए ऐसे ही फैक्ट्स पर डालते हैं एक नजर:
अरमान कोहली को मिलनेवाला था परमीत वाला रोल :
परमीत सेठी ने dainikbhaskar.com से बातचीत के दौरान कहा कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जो रोल उन्होंने निभाया था, वह वास्तव में अरमान कोहली के लिए लिखा गया था। परमीत के अनुसार, उन्होंने खुद आदित्य चोपड़ा से कहा था कि वे फिल्म के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट लें।
परमीत बताते हैं, "आदित्य उस समय इस रोल के लिए कोई निगेटिव छवि वाला एक्टर चाहते थे और उस समय फिल्म 'दास्तान' में किए गए मेरे रोल को खूब तारीफ मिल रही था। 'दास्तान' ने मुझे पॉजिटिव लाइट में ला दिया था। इसलिए, डीडीएलजे' में अपने रोल के लिए मुझे काफी पापड बेलने पड़े थे। ऑडिशन के दौरान आदित्य और उनकी टीम को मेरा 'पंजाबी मुंडा' परफ़ॉर्मेंस बहुत पसंद आया और मुझे फिल्म में रोल मिल गया।"
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें फिल्म से जुड़े ऐसे ही कुछ फैक्ट्स...