पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Interview : कैटरीना ने रणबीर को बताया स्पेशल, सलमान की भी तारीफ़ की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : कैटरीना कैफ)
मुंबई. पिछले साल के आखिर में कैटरीना कैफ की फिल्म "धूम-3’ रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही लेकिन उसमें सारी फुटेज आमिर खान खा गए। अब 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन के साथ उनकी "बैंग बैंग’ रिलीज हो रही है जो उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है। इसकी मेकिंग के दौरान ऋतिक की बड़ी सर्जरी हुई, कैटरीना खुद चोटिल हुईं, कश्मीर में घुसपैठ की घटना हुई और थाईलैंड में तूफान आया। मगर तमाम परेशानियों से गुजरकर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म बन गई। टॉम क्रूज और कैमरॉन डियेज़ स्टारर हॉलीवुड फिल्म "नाइट एंड डे’ की ये रीमेक है। इसमें जितना एक्शन हीरो का होगा, उतना ही हीरोइन कैटरीना का। इसके बाद वे सैफ अली खान के साथ "फैंटम’ में भी गुप्तचर की भूमिका में होंगी और स्टंट करती दिखेंगी।प्रस्तुत हैं उनसे बातचीत के अंश:
>>रणबीर के लिए खास हैं, फिर भी खुद को सिंगल कहती हैं।
हां रणबीर स्पेशल हैं। मुझे सपोर्ट करने के साथ मेरी गलतियां भी बताते हैं। आपकी जिंदगी में हर इंसान का अलग रोल होता है। रणबीर के साथ शायद मैं ज्यादा समझदार हो रही हूं। सिंगल तो तब तक रहूंगी जब तक शादी नहीं कर लेती।

>>मगर साथ रहना भी गुपचुप शादी की तरह है।
शादी करके तो हम अपने लाइफ पार्टनर के साथ हमेशा रहेंगे तो इसमें छिपाना क्या? मैं गुपचुप शादी बिलकुल नहीं करूंगी।
"मैं 18 साल की थी जब सलमान से पहली बार मिली थी। मैंने उनसे एक्टिंग और हिंदी के अलावा लाइफ के बारे में भी बहुत कुछ सीखा है।"

कैटरीना, सलमान से अपनी बॉन्डिंग पर
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सलमान के बारे में और अपने फ़िल्मी करियर को लेकर क्या बोलीं कैटरीना...