दो साल पहले फिल्म कॉकटेल से निर्देशक होमी अदजानिया ने दीपिका पादुकोण के गिरते करियर में नई जान फूंकी थी। अब उनकी ही फिल्म फाइंडिंग फैनी में वे तारीफें बटोर रही हैं। इस मुलाकात में दीपिका ने बतायाः
बीते कुछ हफ्ते दीपिका पादुकोण सिटी टुअर्स, इवेंट्स, रिएलिटी शो, मीडिया इंटरैक्शन के जरिए 'फाइंडिंग फैनी' का प्रचार कर रही थीं। इस बीच जो वक्त मिलता वे डांस प्रैक्टिस में जुट जातीं। मंगलवार को उन्हें
शाहरुख खान के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशनल 'स्लैम टुअर' पर निकलना है। ये उनका पहला वर्ल्ड टुअर भी होगा। उनसे इसी बीच मुलाकात हुई। 'फाइंडिंग...' में नसीर के किरदार का खोया प्यार ढूंढने निकली दीपिका ने अपने प्यार पर कहा, 'प्यार ढूंढने में अपनी कोई मदद नहीं कर पाई हैं। वैसे भी प्यार पति या ब्वॉयफ्रेंड से ही नहीं होता। दोस्त, रिश्तेदार, सहेलियां, पड़ोसी सभी से अलग-अलग तरह का प्यार होता है।' प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंशः
>>फिल्मों के इतने प्रचार से आप सहमत हैं?
'फाइंडिंग फैनी' के प्रमोशन भी बहुत थकाने वाले थे। ये कल्चर बहुत बदला है। फिल्म की मार्केटिंग के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन हर फिल्म के साथ बढ़ता ही जा रहा है। हर एक्टर को इससे कुछ परेशानी होती ही होगी। इसे थोड़ा काबू में करना चाहिए।
>>'फाइंडिंग फैनी' छोटी फिल्म है, फिर भी इतना प्रचार?
'हैप्पी न्यू ईयर' को प्रमोशन की ज्यादा जरुरत नहीं, क्योंकि दर्शकों को पता है इसमें स्टार्स हैं और फुल मसाला है। 'फाइंडिंग फैनी' अलग लगती है, लेकिन है बहुत एंटरटेनिंग। पहले मुझे लगा कि होमी इसे सिर्फ फिल्म फेस्टिवल्स में ले जाना चाहते हैं, लेकिन बाद में मेरी सोच बदली कि क्यों नहीं हर फिल्म की तरह इसका प्रमोशन भी बड़ा हो। तभी तो ऐसी अलग फिल्में हम ज्यादा कर पाएंगे और लोग देख पाएंगे।
"हम एक्टर्स में आत्मविश्वास कम होता है। हम काम करते हैं लेकिन फैसला दर्शकों का ही होता है। लोग हमेशा आपकी फिल्म को पसंद करें ये जरूरी नहीं। स्टारडम साथ नहीं चलता। मैं फैमिली ओरिएंटेड हूं। कोई पार्टी हो या लोगों से मिलना, मैं असहज हो जाती हूं। बहुत ज्यादा चर्चा में रहना नहीं चाहती। ये सब एक दिन बदल जाएगा, जानती हूं। जो लोग सोचते हैं कभी कुछ नहीं बदलेगा, गलत सोचते हैं।"
दीपिका पादुकोण, अपने स्टारडम पर
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इंटरव्यू के शेष अंश...