आमिर खान स्टारर राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘
PK’ 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर राजू (राजकुमार हीरानी) काफी नर्वस हैं। इसी फिल्म को लेकर dainikbhaskar.com ने उनसे खास बात की।
राजू कहते हैं, जब कोई फिल्म के बारे में बात करता है तो मुझे ऐसा लगता है कि ये कोई एग्जाम है, जिसमें आप खूब मेहनत करते हैं और रिजल्ट भी आपको नहीं पाता होता।
राजू की पिछली फिल्में ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ’लगे रहो मुन्नाभाई’ और ’3 ईडियट्स’ शानदार रही थीं और फैन्स कुछ ऐसी ही उम्मीद इस बार भी कर रहे हैं। राजू की फिल्मों में मनोरंजन के साथ समाज के लिए संदेश भी होता है।
'पीके' के पोस्टर पर एक ट्रांजिस्टर के साथ नग्न आमिर खान को दिखाने से आलोचना और विवाद उठा?
पोस्टर में नग्नता कहां हैं? मुझे नहीं लगता कि नग्नता में कोई अश्लीलता होती है। पोस्टर फिल्म का प्रतीक है। किसी ने ऐसा भी कहा है कि हमने 1973 के म्यूजिक एलबम जैकेट से इसकी नकल की है, जो कि एक पुर्तगाली संगीतकार क्यूम बेरिरोस का है। लेकिन वो तो 40 साल पहले की बात है और वो कोई न्यूड पोस्टर भी नहीं है। नग्नता और अश्लीलता, दोनों में फर्क है।
>>11 सालों में PK आपकी चौथी फिल्म है। पिछली रिलीज 2009 में आई 3 ईडियट्स थी। ये काफी लंबा ब्रेक रहा। इस दौरान आपने क्या किया ?
मैं मानता हूं ये लंबा वक्त था, लेकिन हॉलिडे की तरह नहीं था। इस दौरान पूरे वक्त मैंने PK पर काम किया। लेखन में वक्त लगता है। किसी भी फिल्म को बनाने में कम से कम ढाई साल का वक्त लगता ही है, जिसमें से एक से डेढ़ साल का वक्त तो सिर्फ कहानी लिखने में ही लगता है। बाकी समय फिल्म मेकिंग होती है। कोई भी फिल्मकार इतना वक्त लेता ही है। लेकिन हां, PK ने कुछ ज्यादा ही वक्त लिया। इसे मैं अपनी अगली फिल्मों मे ध्यान रखूंगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए शेष इंटरव्यू...