मुंबई. गुरुवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल राखी सावंत की सहेली मनीषा कुमारी ने 'मुंबई कैन डांस साला' के डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा को सरेआम थप्पड़ मारा था। dainikbhaskar.com से बातचीत के दौरान राखी की फ्रेंड मनीषा ने कहा, " फिल्ममेकर ने मुझसे चिपकने की कोशिश की थी और थप्पड़ उनके दुर्व्यवहार का जवाब है।" मनीषा ने अपना यह बयान फोन पर दिया है।
बता दें कि यह घटना गुरुवार को मुंबई में अपकमिंग फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक इवेंट के दौरान घटी। मौके पर राखी सावंत भी मौजूद थीं। विस्तार से जानने के लिए हमने उनसे बात की। बातचीत के दौरान जब राखी से कहा गया कि लोग इस थप्पड़ कांड को पब्लिसिटी स्टंट समझ रहे हैं, तो वे तुनककर बोलीं, 'मेरा यदि रेप भी हो जाए तो लोगों को लगेगा कि राखी ने पुब्लिसिटी के लिए रेप करवा दिया। जानते हैं इस इंटरव्यू में उन्होंने क्या-क्या कहा :
>>आखिर पूरा मामला क्या है और कैसे यह घटना घटी?
हम 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च में गए थे। स्टेज पर जाने से पहले डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा ने मनीषा को कहा, 'अगर तुम कंप्रोमाइज करतीं तो आज राखी की जगह होतीं।' उनका मतलब था कि वे मेरी जगह उसे कास्ट कर सकते थे। हालांकि, मनीषा ने डायरेक्टर के कमेंट को नजरंदाज कर दिया। बाद में जब स्टेज पर डायरेक्टर ने उससे चिपकने की कोशिश की, तब उसने थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारे। मनीषा ने डायरेक्टर को दो थप्पड़ मारे और डायरेक्टर ने भी जवाब में दो थप्पड़ मार दिए। मैं खुद भी फिल्म की टीम से अपसेट थी और मनीषा ने जो किया, उससे खुश हूं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें बाकी इंटरव्यू...