(फाइल फोटो : जैकी श्रॉफ और साहिल खान)
मुंबई. अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ और उनके बिजनेस पार्टनर साहिल खान के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में नया ट्विस्ट यह है कि आयशा ने साहिल को 'गे' बताया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले साहिल ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि आयशा और उनका लव अफेयर रहा है। आयशा ने सेशन कोर्ट में साहिल के इस दावे का खंडन किया है और कहा कि साहिल एक समलैंगिक पुरुष हैं, ऐसे में उनसे अफेयर कैसे हो सकता है। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो आयशा ने यहां तक दावा किया है कि साहिल के 'गे' होने के चलते उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया और दोनों का तलाक हो गया। आयशा के अनुसार, साहिल की पत्नी ने उन्हें एक आदमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था।
क्या है पूरा मामला :
आयशा और साहिल एक-दूसरे के बिजनेस पार्टनर थे। इसी दौरान उन्होंने साहिल पर 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। नवंबर में आयशा ने साहिल के खिलाफ अनजान नंबर से फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, साहिल की अपनी ही कहानी है। उनकी मानें तो वे आयशा संग अफेयर में थे, लेकिन जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया तो आयशा उन्हें दिए महंगे गिफ्ट्स और हॉलिडेज पर खर्च किए गए पैसे वापस मांग रही हैं। हालांकि, आयशा ने साहिल के दावों को गलत बताया है और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल साहिल फरार हैं।
कौन हैं साहिल खान :
साहिल खान एक बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने 'स्टाइल', 'एक्सक्यूज मी' और 'यही है जिंदगी' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।