(फाइल फोटो : एकता बब्बर)
मुंबई. जूनियर आर्टिस्ट्स सप्लायर एकता बब्बर ने बिल्डिंग के 16वें माले से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वे 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि वे लोखंडवाला स्थित जिस ग्रीन एकर्स बिल्डिंग में रहती थीं, उसमें श्रीदेवी और जैसी बॉलीवुड की कई फेमस हस्तियां रहती हैं।
ओसिवारा पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे एकता ने सुसाइड किया है। हालांकि, मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सीनियर इंस्पेक्टर शुभाष वेले ने बताया, "पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला है। संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। 6 महीने पहले मृतका के पिता का निधन हो गया था और तभी से वह सदमे में थी। बिल्डिंग में वह अपनी मां के साथ रह रही थी। उसकी मां ने उसे डिप्रेशन से निकालने की भरपूर कोशिश की। शायद एकता पिता के खोने के गम से बाहर नहीं निकल पा रही थी और अंततः उसने सुसाइड कर लिया।"