पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kaitrina Kaif And Saif On The Set Off Phantom

दिन-रात 'फैंटम' की शूटिंग निपटा रहे सैफ-कैटरीना, देखें इनसाइड PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सैफ अली खान और कैटरीना कैफ को फिल्म का सीन समझाते कबीर खान)

मुंबई. कबीर खान की आने वाली फिल्म 'फैंटम' की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के लीड कलाकार कैटरीना कैफ और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि शूटिंग रात के समय की जा रही है।
इन दिनों सैफ अली खान और कैटरीना कैफ अपनी महत्वकांक्षी फिल्म 'फैंटम' की शूटिंग निपटा रहे हैं। 'फैंटम' को भारत के अलग-अलग हिस्सों समेत विदेशी लोकेशन पर भी शूट किया गया है। इस फिल्म को 'एक था टाइगर' और 'न्यूयॉर्क' फेम डायरेक्टर कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं।
'फैंटम' की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें सैफ अली खान ब्राउन कलर के पठानी कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि कैटरीना सूट में नजर आ रही है। शूटिंग की यह तस्वीरें एक नाव और कोस्टल एरिया के आस-पास की हैं। कुछ तस्वीरों में सैफ का मेकअप किया जा रहा है तो कुछ में कबीर खान सैफ और कैटरीना कैफ को सीन समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ अन्य तस्वीरें...