एक ओर बॉलीवुड के सितारे टि्वटर, इंस्टाग्राम,
फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर एक्टिव हैं। दूसरी ओर काजोल ने इनसे अब तक दूरी बना रखी है। लेकिन जल्द ही वे इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट से जुड़ेंगी। हालांकि यह जुड़ाव सिर्फ दो हफ्तों के लिए सीमित होगा, वह भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम के लिए।
काजोल संयुक्त राष्ट्र संघ के हैंड वॉशिंग कैंपेन से जुड़ी हैं, जिसके तहत हर बच्चे को पांच साल की उम्र तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
सूत्र बताते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को हाथ धोने का महत्व और ज़रूरत बताने के लिए वे टि्वटर का सहारा लेंगी। यह उनका पर्सनल टि्वटर आईडी नहीं होगा। वे KajolAtUN नाम से बने टि्वटर अकांउट को हैंडल करेंगी।
उन्होंने अपने स्टाफ को हिदायत दी है कि वे इसे हैंडल करें, क्योंकि खुद इसके बारे में ज्यादा कुछ जानती नहीं हैं। अगले हफ्ते वे संयुक्त राष्ट्र की महासभा जाएंगी, जहां से इस कैंपेन को िट्वटर पर लॉन्च किया जाएगा।