पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kalki Koechlin's Film Margarita In Toronto Film Festival

कल्कि की 'मार्गरिटा' दुनिया का नजरिया बदलने वाली फिल्म!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर साल मशहूर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के निदेशक कैमरॉन बेइली 16 फिल्मों की सूची बनाते हैं जो दुनिया को देखने में लोगों का नजरिया बदल देती है। इस साल पहली बार उनकी सूची में कोई भारतीय फिल्म आई है।
ये है सोनाली बोस की फिल्म "मार्गरिटा, विद स्ट्रॉ’। उन्होंने इसे अपनी सूची में 7वें स्थान पर रखा है और एक शानदार नए जमाने की कहानी कहा है। शोनाली ने टोरंटो से बात करते हुए बताया, "हमने जब फिल्म यहां दिखाई तो लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। तमाम फिल्मों के बीच इसकी बड़ी चर्चा हुई।
इससे भी खास बात ये कि हमने कैमरॉन बेइली की प्रतिष्ठित मिशन लिस्ट में जगह बनाई है जो ऐसी फिल्मों के बारे में होती है जो दुनिया को देखने में लोगों का नजरिया बदल देती हैं। इस सूची में सिर्फ 16 फिल्में हैं।’

कल्कि कोचलिन अभिनीत अपनी फिल्म के बारे में शोनाली ने बताया कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया, "हमने जापान में रिलीज के लिए फिल्म बेच भी दी है। अन्य मुल्कों में रिलीज के लिए भी बातचीत चल रही है।’