(करन के मारकी कलेक्शन को लॉन्च करने कंगना रनोट रैंप पर आईं)
एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी कंपनी के लिए फिल्ममेकर करन जौहर ने एक
खूबसूरत सिग्नेचर ज्वैलरी कलेक्शन तैयार किया है, जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फिल्मों के निर्माण, निर्देशन के साथ-साथ करन जौहर सालों तक
शाहरुख खान के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करते रहे हैं।
कुछ ही महीने पहले करन ने महिलाओं के लिए अपना कलेक्शन मारकी लॉन्च किया। अब बारी ज्वैलरी डिजाइन करने की है। करण ने एक ज्वैलरी कंपनी के लिए खास सिग्नेचर ज्वैलरी डिजाइन की है। खास बात है कि किसी भी फिल्ममेकर और ज्वैलरी ब्रांड के बीच हुई यह पहली साझेदारी है।
ज्वैलरी डिजाइनिंग का मन कैसे बना, इस पर करन का कहना है, "क्रिएटिविटी में कोई सीमा नहीं होती है। मेरी डिजाइनिंग में रुचि रही है और मैं एक्सपेरीमेंट में यकीन रखता हूं। जब मुझे ज्वैलरी डिजाइन करने का अवसर मिला तो मैंने इसे चुनौती की तरह लिया और आधुनिक पीस बनाए।'
अपने कलेक्शन के बारे में करन बताते हैं, "ये हर उस महिला के लिए है, जो आत्मविश्वासी होने के साथ ही बेस्ट से नीचे कुछ चुनती ही नहीं है। मैंने सिग्नेचर पीस तैयार किए हैं, जिसमें हर पीस यूनिक है। इनमें स्टोंस के साथ मेटल्स का भरपूर उपयोग किया गया है।' सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि करण ने पुरुषों के लिए भी जेवर तैयार किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका ज्वैलरी कलेक्शन इस क्षेत्र में हिट रहने के साथ ही नया ट्रेंड बनकर उभरेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए करन का ज्वैलरी डिजाइन...