(पिंक जैकेट और छोटे बालों में कंगना रनोट)
एक्ट्रेस कंगना रनोट हर फिल्म में नए लुक में नजर आती हैं और दर्शकों को सरप्राइज कर देती हैं। उनका ऐसा ही कुछ लुक अपकमिंग फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 2’ में भी दिखेगा।
आनंद एल. राय के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है, जहां कंगना को पहचानना बहुत मुश्किल था। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हो रही है, लेकिन किसी को भी ये नहीं पता चला कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट हैं।
इस दौरान कंगना बिना मेकअप के थीं, बाल भी काफी छोटे थे। ये लुक फिल्म में उनके डबल रोल का हिस्सा है। ये फिल्म 2011 में आई हिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ की सीक्वल है।