पिछले कुछ वक्त में कंगना रनोट ने स्पष्ट कर दिया है कि अभिनय के अलावा वे फिल्म लेखन और निर्देशन भी करेंगी। हाल ही में उन्होंने "द टच’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया है। ये एक चार साल के लड़के और एक कुत्ते के रिश्ते पर आधारित है।
उन्होंने न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी से दो महीने का स्क्रीनराइटिंग कोर्स किया है। कुछ स्क्रिप्ट भी वे लिख रही हैं। इनमें से एक युवतियों की कहानी है जिसे कंगना दो साल से बेहतर करने में जुटी हैं।
उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया, "कंगना एक निर्देशिका के तौर पर अपनी पहली फिल्म को हल्की-फुल्की रोमैंटिक-कॉमेडी रखना चाहती हैं। लोगों को लगता है कि वे कोई अंधेरी, स्याह सी फिल्म बनाएंगी जबकि वे इसके बजाय एक कपल की डेट वाली फिल्म बनाना पसंद करेंगी।
उन्हें ब्रिजेट जोन्स डायरी, नोटबुक, क्रॉसरोड्स, डेविल वियर्स प्राडा, हाऊ टु लूज़ गाय इन 10 डेज़ जैसी फिल्में पसंद हैं। लेकिन वे जो फिल्म बनाएंगी वो उनके अपने अनुभवों पर आधारित होगी कि किसी फिल्म की रीमेक।’