पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपिल शर्मा मांग रहे पांच गुना फीस, पहली फिल्म के लिए मिले थे 1 करोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद करने के बाद संबंधित चैनल के सीईओ ने कपिल शर्मा को लेकर एक विश्लेषण दिया था, 'उनसे सफलता संभली नहीं।' कुछ ऐसा ही कपिल के फिल्म करियर के साथ हो रहा है। बीते साल 'किस किस को प्यार करूं' से डेब्यू करने वाले कपिल ने पांच गुना फीस मांगनी शुरू कर दी है। पहली फिल्म उन्होंने 1 करोड़ में की थी। पहले कुछ अन्य ऑफर्स भी उन्होंने 1 करोड़ में करने की हामी भरी थी। सूत्र बता रहे हैं कि वे अब उन तय फिल्मों के 5-5 करोड़ मांग रहे हैं। क्या कपिल के बूते हिट हुई 'किस किस को प्यार करूं'...
उनका मानना है कि 'किस किस..' उनके बूते ही हिट हो पाई, जबकि ऐसा नहीं है। ये हुआ तो निर्देशक अब्बास- मस्तान और कसे हुए बजट के कारण। इससे कमाई होनी तय थी। निर्माण और प्रिंट प्रचार खर्च समेत ये फिल्म 21 करोड़ लागत वाली थी और भारत में इसने 40 करोड़ कमाए। 8 करोड़ टीवी राइट्स के मिले। 4 करोड़ म्यूजिक राइट्स, ओवरसीज व अन्य राइट्स से आए। फिल्म बनी कम बजट में और इसे बेचा भी कम कीमत में। इसी से सभी के लिए रिकवरी आसान रही।

कपिल की फैन फॉलोइंग से नहीं आ सकती बजट की रिकवरी...

उन तथ्यों के बाद कपिल और उनकी कॉमेडी का फायदा फिल्म को मिला था। 'किस किस..' के बाद अब्बास-मस्तान और तीन स्वतंत्र निर्माण कंपनियों ने कपिल से अपने प्रोजेक्ट्स पर बात की थी। अब इन कहानियों को आगे बढ़ाने की बात आई तो कपिल ने प्रति फिल्म 5 करोड़ मांगे। इतना उन्हें देना संभव नहीं। क्योंकि इतनी फीस से फिल्म की लागत 25 से 30 करोड़ हो जाती है। निर्माताओं को लगता है कि कपिल की फैन फॉलोइंग से इस बजट की रिकवरी नहीं आ सकती।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'किस-किसको प्यार करूं' से कपिल शर्मा की कुछ स्टिल्स...

खबरें और भी हैं...