पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karan Johar Says Alia Bhatt Might Inherit Whatever Money I’m Left With

करन जौहर बोले, 'मेरी प्रॉपटी की वारिस बन सकती हैं आलिया'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. करन जौहर का कहना है कि आलिया भट्ट उनकी प्रॉपटी की वारिस हो सकती हैं। अपकमिंग मूवी ‘कपूर एंड सन्स’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कही। करन के बैनर तले बनी इस फिल्म मे आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान लीड रोल निभा रहे हैं। करन-आलिया की स्पेशल बॉन्डिंग...
- ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने उनके और आलिया के रिलेशन के बारे में पूछा था। इसके जवाब में करन ने ये बात कही।
- करन, आलिया के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत करन के बैनर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) के जरिए ही की थी।
- अपने 4 साल के करियर में आलिया ने करीब 6 फिल्मों में काम किया है। इनमें से 5 फिल्मों के प्रोड्यूसर करन जौहर हैं।
- करन ने न सिर्फ आलिया को लॉन्च किया है, बल्कि वो उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं।
- गॉडफादर के साथ-साथ करन आलिया के मेंटर भी है। कोई भी फिल्म साइन करने से पहले आलिया करन की सलाह जरूर लेती हैं।
- ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम डायरेक्टर गौरी शिंदे की अपकमिंग अनटाइटल फिल्म के लिए भी करन ने ही आलिया के नाम की सिफारिश की थी। इस फिल्म में आलिया शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखेंः करन और आलिया की फोटोज...
खबरें और भी हैं...