पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Karan Johar Says, Director Today Only Because Of SRK And Aditya

DDLJ में एक्टिंग कर चुके करन ने कहा, ‘SRK-आदित्य की वजह से बना डायरेक्टर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(करन जौहर का ट्विटर का पोस्ट, दूसरी फोटो फिल्म DDLJ की है जिसमें करन जौहर ने एक्टिंग की थी।)

मुंबई. शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ (DDLJ) ने 1000 हफ्ते पूरे कर लिए है। ये मौका फिल्म की पूरी टीम के लिए जश्न का है। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 12 दिसंबर को 1000 हफ्ते पूरे किए हैं, जो अभी भी मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है।
इस मौके पर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर ने भी अपने दिल की बात कही। करन ने ट्विटर पर लिखा, 1000 हफ्ते... 1000 यादें... शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की वजह से ही आज मैं डायरेक्टर हूं।
गौरतलब है कि ये एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसमें करन एक्टिंग करते नजर आए थे। वो फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त बने थे। इसके अलावा करन यशराज फिल्म्स के कई प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम कर चुके हैं।