[फोटो:करण जौहर]
मुंबई: 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में एक्टर के तौर पर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दायर कर चुके फिल्ममेकर करण जौहर, अपने फैंस को एक बार फिर सरप्राइज देने को तैयार है। पहले जहां उन्होंने 'दिलवाले दुल्हानियां ले जाएंगे'(1995) में पॉजेटिव किरदार निभाया था, वही अब अपनी अपकमिंग फिल्म में वे नेगेटिव रोल प्ले करेंगे।
अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में करण, कैजाद खंबाटा का किरदार निभाएंगे। करण 'बॉम्बे वेलवेट' में जॉनी बलराज(
रणबीर कपूर) के कट्टर दुश्मन के अवतार में दिखेंगे। खबरों के अनुसार, करण फिल्म में एक ऐसे शातिर आदमी का किरदार निभाएंगे, जो अपनी चाहत पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है।
करण जौहर ने
ट्विटर पर अपना यह लुक शेयर किया। इस फोटो में करण मूंछो वाले लुक में है, वो हाथों में गिलास लिए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट का विलेन, कैजाद खंबाटा, जिसे मैं निभा रहा हूं।"
फिल्म में करण के अलावा अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का लुक भी रिलीज किया गया था।
'बॉम्बे वेलवेट' में करण पहली बार विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। उनका लुक भी फिल्म में अलग तरह का दिखाई पड़ता है। करण ने अबतक कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। करण अब फिल्में बनाने के साथ-साथ एक्टिंग के रास्ते पर भी चल पड़े हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को विलेन करण कितना पसंद आते है?