सलमान खान और डेविड धवन की जोड़ी ने सुपर हिट फिल्म 'जुड़वा' बनाई थी। इसमें डबल हीरो सलमान के साथ करिश्मा कपूर भी एक हीरोइन थीं। अब जब इस फिल्म को फिर से बनाया जा रहा है तो सुनने में आया है कि इसमें करिश्मा भी दिख सकती हैं।
इस बार हीरो का डबल रोल डेविड के बेटे वरुण धवन करने जा रहे हैं। इसमें करिश्मा कपूर उनके साथ नाचते हुए नजर आ सकती हैं। करिश्मा को फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने का ऑफर भेजा गया है।