प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन गोवा में जख्मी हो गए। दरअसल, वे एक एड कैंपेन की शूटिंग के सिलसिले में वहां पहुंचे थे।
इसी दाैरान जब वे वाॅटर स्पोर्ट्स का लुत्फ ले रहे थे तो उन्हें कुछ फीमेल फैन्स ने घेर लिया। इससे पहले कार्तिक खुद को संभाल पाते वे भीड़ से घिर चुके थे। उनके साथ सेल्फी खिंचाने और ऑटोग्राफ लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
इसी दौरान झूमा-झटकी में कार्तिक के हाथ में चोट आ गई। लेकिन उन्होंने बिना अपना आपा खोए सभी फैन्स की इच्छा का सम्मान किया।
गौरतलब है कि उनकी फिल्म "प्यार का पंचनामा' के दोनों भागों में उनके द्वारा बोले गए लंबे डायलाॅग को काफी पसंद किया गया था।