मुंबई: 12 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'फितूर' की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को यशराज स्टूडियो में रखी गई। इस मौके पर 'फितूर' स्टार्स कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर मौजूद थे। इनके अलावा अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल, डायरेक्टर सुधीर मिश्रा, मानसी स्कॉट, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई सेलेब्स थिएटर के बाहर स्पॉट किए गए।