मुंबई. कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की मानें तो रेखा का 'फितूर' को छोड़ना उनके लिए दिल टूटने जैसा था। हाल ही में dainikbhaskar.com से खास बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। कैटरीना ने इस दौरान कहा, "रेखाजी के साथ सेट शेयर करना अमेजिंग था। यह हमेशा हमें याद रहेगा। हमारा उनसे लगाव हो गया था और जब पता चला कि वे इस फिल्म को आगे नहीं कर रहीं तो सबका दिल टूट गया।" आदित्य बोले- रेखाजी के साथ काम करना काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा...
आदित्य रॉय कपूर ने dainikbhaskar.com से कहा, "वाकई, रेखाजी के साथ काम करना शानदार एक्सपीरियंस था। खासकर यह देखना कि वे कैसे अपने रोल को निभाती हैं।" हालांकि, कैटरीना या आदित्य ने यह नहीं बताया कि रेखा ने अचानक फिल्म छोड़ने का फैसला क्यों लिया। लेकिन रेखा की जमकर तारीफ की।
कैट ने कहा- "रेखाजी जिस लेवल पर एक्टिंग करती हैं, वह किसी और एक्टर में देखने को नहीं मिल सकती। बेशक हम सभी अपने काम में मेहनत करते हैं, लेकिन वे अपने रोल को करने में पूरी जान लगा देती हैं।"