पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिलेशनशिप स्टेटस पर कैटरीना की चुप्पी, कमेंट देने से किया इनकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. हाल ही में फिल्म ‘फितूर’ के प्रमोशन के सिलसिले में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर dainikbhaskar.com के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान जब दोनों से उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर बात की गई तो कैटरीना ने चुप्पी साध ली और कोई भी कमेंट देने से इनकार कर दिया। आदित्य ने किया कैटरीना को प्रपोज...
आदित्य ने यहां हाथ में रेड रोज का बुके लेकर एक सिंपल लड़के की तरह कैटरीना को प्रपोज किया। बदले में कैट ने आदित्य के लिए एक स्वीट मैसेज लिखा। दोनों ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई यादगार बातें बताईं।
कैटरीना ने की सनी की तारीफ
हाल ही में सनी देओल ने कहा था कि वो कैटरीना को परफ्यूम देकर मनाना चाहते हैं, क्योंकि वो उनके साथ काम नहीं कर रहीं। इस पर कैट ने कहा कि वो सनी के साथ सालों पहले फिल्म ‘अपने’ में काम कर चुकी हैं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं।
वेलेन्टाइन के लिए दिए फैशन टिप्स
बॉलीवुड के इन दोनों स्टाइलिश एक्टर्स ने वेलेन्टाइन के लिए यंगस्टर्स को फैशन टिप्स भी दिए। दोनों ने बताया कि अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए किस तरह ड्रेसअप होना चाहिए।
बता दें कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘फितूर’ 12 फरवरी को रिलीज होगी। आदित्य और कैटरीना के अलावा तब्बू फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए आदित्य-कैटरीना के कुछ और Photos…
खबरें और भी हैं...