मुंबईः कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '
बैंग बैंग' के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप के ऊपर खुलकर बातें की। एक लीडिंग अखबार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने रणबीर से रिश्ते पर काफी कुछ बताया।
कैट बोलीं, "मेरे और रणबीर के रिश्ते पर रोजाना की अपडेट मुझे पसंद नहीं है। मेरा ऐसा मानना है कि लोगों को इस बात से सरोकार नहीं होना चाहिए कि दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है। हालांकि, लोग हमेशा ये जानना चाहते हैं किसके जन्मदिन में कौन आया, कौन घर खरीद रहा है। ये तस्वीरें कहां से आई हैं, लेकिन कोई भी अपनी निजी जिंदगी के बारे की अपडेट देना नहीं चाहता। ऐसे में कई बार एक रेखा खींचनी पड़ती है।"
उन्होंने आगे कहा "अगर आप मुझसे रणबीर के बारे में आमतौर पर पूछें, तो मैं दिन-ब-दिन की एक्टिविटी नहीं बता सकती। वो मेरी जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण हैं। उसके संबंध मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। वो बहुत अमेजिंग इंसान हैं और अमेजिंग अभिनेता। हर कोई मेरी जिंदगी में उनकी उपस्थिति के बारे में जानते हैं।"
आगे की स्लाइड पर पढ़ें रणबीर से शादी पर क्या बोलीं कैटरीना...