मुंबई. रणवीर सिंह, अली जफर,
परिणीति चोपड़ा और
गोविंदा की आने वाली फिल्म '
किल दिल' का टाइटल सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है। गाने में कोई नए डांस मूव्स या सीन नहीं हैं, बल्कि अधिकतर शॉट्स ट्रेलर के ही रिपीट किए गए हैं।
यशराज बैनर के तले बन रही 'किल दिल' का टाइटल सॉन्ग गुरुवार को लॉन्च किया गया। इस गाने में
रणवीर सिंह, अली जफर और गोविंदा नजर आ रहे हैं। यह कोई ट्रेडशिनल सॉन्ग ट्रैक न होकर फिल्म का प्रोमो ट्रैक ज्यादा लग रहा है, जिसमें तीनों ही हीरोज के फाइट सीन और एक-दो डांस मूव्स हैं।
सॉन्ग में परिणीति चोपड़ा नजर नहीं आ रही है। इस सॉन्ग को फिल्म के तीनो हीरोज पर ही बेस्ड किया गया है। 'किल दिल' के कलरफुल सिग्नेचर शेड्स में रंगे तीनों एक्टर्स के चेहरों से 'किल दिल' के टाइटल सॉन्ग की भी शुरुआत होती है।
आगे की स्लाइड में देखिए सॉन्ग से ली गई कुछ चुनिंदा तस्वीरें और आखिरी स्लाइड में देखें फिल्म का वीडियो...