(फिल्म 'लायर्स डाइस' के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दिकी)
मुंबई. हिंदी फिल्म 'लायर्स डाइस' को भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर अकादमी पुरस्कार के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गई है। फिल्म एक युवा आदिवासी महिला की कहानी बयां करती है, जिसका पति कई महीने पहले काम करने के लिए दिल्ली जाने के बाद वापस नहीं लौटा है।
फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव सुपर्णा सेन ने बताया कि फिल्म 'लायर्स डाइस' ने ऑस्कर अकादमी पुरस्कार 2015 में 29 फिल्मों को पीछे छोड़कर भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का दर्जा हासिल किया। फिल्म को मलयालम एक्ट्रेस गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
सेन ने यह भी बताया कि फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) को इस बार रिकॉर्ड 30 आवेदन प्राप्त हुए। एफएफआई के 12 सदस्यीय ज्यूरी ने फिल्म को चुना है। एफएफआई हर साल भारत से ऑस्कर के लिए भारतीय प्रविष्टि को मनोनीत करती है। 'लायर्स डाइस' की कहानी भारत-तिब्बत सीमा के पास के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और गीतांजलि थापा ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म से ली गई कुछ चुनिंदा तस्वीरें और आखिरी स्लाइड में देखें ट्रेलर...