पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीज़ा रे की आत्मकथा आएगी अगले साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलिंग के बाद फिल्मों में आईं और फिर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामने करने वाली लीज़ा रे अपने अनुभव किताब में उतारेंगी। उनकी आत्मकथा लिखने के लिए प्रकाशन हाउस हार्पर कॉलिन्स ने संपर्क किया था।
कम उम्र में इस बीमारी से लड़ने वाली लीज़ा अब स्वस्थ हैं और कैंसर के प्रति जागरुकता लाने का काम कर रही हैं।

इस बारे में उन्होंने बताया, "मेरी जिंदगी को लिखना इतना आसान नहीं है। कुछ सबसे मुश्किल लम्हों को लिखने के लिए मुझे फिर से याद करना होगा जो पीड़ादायक है।ज्यादातर किताब तो मैंने लिख ली है। अब अपनी जड़ों की और जाने के िलए कुछ जगहों की यात्रा करनी है। उम्मीद है मेरी कहानी लोगों को हौसला देगी।' बुक अगले साल तक आएगी।