कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोईराला वापस फिल्मों में लाैटने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने टि्वटर पर अपने फोटो शेयर किए हैं।
इनमें वे जिम वाले गेटअप में नजर रही हैं। मनीषा ने इस पोस्ट में अपना शेड्यूल भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि वे प्रे, मेडिटेशन, जिमिंग और हेल्दी भोजन कर रही हैं।
साथ ही अच्छे लोगों की संगत में हैं। उन्होंने लिखा है कि वे खुश हैं और अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन गुजार रही हैं।