(मराठा मंदिर सिनेमाहॉल और इनसेट में मराठा मंदिर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई)
मुंबई. शाहरुख खान और काजोल स्टारर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने हिंदी फिल्म इतिहास में अब तक की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड सेट कर लिया है।
फिल्म के 1000 हफ़्तों तक सिनेमाघर में चलने पर मुबंई के मराठा मंदिर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई ने Dainikbhaskar.com से अपने अनुभव शेयर किए।
मनोज ने बताया कि वाईआरएफ प्रोडक्शन और मराठा मंदिर के टाई अप से यह रिकॉर्ड सेट हो पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि 20 सााल पुरानी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन से कैसे लॉस उठाना पड़ा और दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा से उन्हें क्या गिफ्ट मिला।
सवाल: मराठा मंदिर 1000 हफ्तों तक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का शो सफलता पूर्वक चलाने वाला भारत का इकलौता सिनेमाहॉल है। यह कैसे संभव हुआ?
जवाब: हमारी ऑडियंस के लिए डीडीएलजे देखना एक सुखद अनुभव है। पब्लिक के इंटरेस्ट और फिल्म की वैल्यू को देखते हुए हमनें निर्णय लिया था कि फिल्म को जब तक चला सकेंगे हम चलाएंगे। यह देखना दिलचस्प है कि शाहरुख और काजोल स्टारर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' इंडियन सिनेमा में लैंडमार्क बनने जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब...