मुंबई. भारत के लिए बुधवार का दिन
मंगलयान के 65 करोड़ किमी का सफर करने के बाद
मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित होते ही ऐतिहासिक बन गया। भारत पहली ही कोशिश में ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत की इस सफलता पर बॉलीवुड सेलेब्स भी खासे खुश और उत्साहित हैं। सेलेब्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
बॉलीवुड के महानायक
अमिताभ बच्चन,
अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर, अभिषेक कपूर,
शाहिद कपूर, रितेश देशमुख, निखिल चिनप्पा, कुणाल कोहली, सोफी चौधरी, वीर दास, रणवीर शोरी और मोहित चौहान जैसे सितारों ने ट्वीट कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की है।
अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स
ट्विटर पर लिखा- मंगलयान...भारत माता की जय!! ऐतिहासिक! हॉलीवुड की फिल्मों से भी कम बजट में एकमात्र देश जिसे पहली ही कोशिश में सफलता मिल गई !
दूसरे ट्वीट में
बिग बी ने लिखा- हमारे सांइटिस्अ ने वो अचीव कर दिया जिसे दूसरे नहीं कर सके...बधाई, प्यार, स्नेह, अभिनंदन और जय जयकार!! MOM!!
आगे की स्लाइड्स में देखिए बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के ट्वीट....