(पूनम ढिल्लन बेटी पलोमा के साथ)
मुंबई. शनिवार को मुंबई में मनीष मल्होत्रा की भांजी की संगीत सेरेमनी थी। इस मौके पर वैसे तो बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे, लेकिन सभी की नजर टिकी हुई थी अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा ठकेरिया पर। शायद यह पहला ही मौक़ा था, जब वे किसी पब्लिक इवेंट में अपनी मां के साथ पहुंची थीं।
गौरतलब है कि पूनम ढिल्लन ने 1988 में अशोक ठकेरिया से लव मैरिज की थी और 1997 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं, जो अब पूनम के साथ ही रहते हैं। बेटे का नाम अनमोल और बेटी का नाम पलोमा है। दोनों बच्चों में बेटी छोटी है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं पूनम की बेटी पलोमा की कुछ और फोटोज...