पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mika Singh Joins Honey Singh On The Stage Of India's Raw Star

PICS: हनी सिंह के शो में मीका का धमाल, कंटेस्टेंट संग किया परफॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर हनी सिंह और मीका)
मुंबई. बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' के प्रमोशन के लिए हनी सिंह के शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म भी किया।
मीका सिंह और शान की फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' 26 सितंबर को रिलीज हो रही है। इन दिनों शान और मीका दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे।
हनी सिंह के टीवी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में मीका अकेले ही अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीका और हनी सिंह ने कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म भी किया। इस फिल्म में राजपाल यादव और अनुपम खेर भी खास भूमिकाएं निभा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अन्य तस्वीरें...