नाना पाटेकर का कहना है कि उनका जाति और धर्म में कोई भरोसा नहीं है। इस तरह के कॉलम को सभी आवेदन पत्रों में से हटा देना चाहिए।
यह बातें नाना ने एक स्कूल के फंक्शन के दाैरान कहीं। उन्होंने कहा कि "हम सब भारतीय हैं। यही हमारा धर्म है तो कि फिर धर्म और जाति की जरूरत ही क्या है? किसी को पैदा होते समय पता था कि वह कौन सी जाति और धर्म का है?
नाना ने कई अन्य गंभीर सवाल भी लोगों से पूछे। उन्होंने यह भी कहा कि जब हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है तो जाति-धर्म के बारे में आवेदनों में क्यों पूछा जाता है। इन्हें हटा दिया जाना चाहिए। सभी धर्म एक जैसे हैं। सभी यही कहते हैं कि भगवान को अपने अंदर खोजो। काम ही भगवान है।'