बॉलीवुड सिनेमा में हमेशा ही नवरात्रि जैसे धार्मिक त्योहारों के खास मायने रहे हैं। नवरात्रि एक ऐसा धार्मिक आयोजन है जो अपनी भक्ति भाव के साथ-साथ जगराते, म्यूजिक और माता रानी को समर्पित डांस के लिए भी जाना जाता है। नवरात्रि में आयोजित होने वाला गरबा डांस पूरी तरह मातारानी को समर्पित है। जाहिर तौर पर बॉलीवुड फिल्म्स भी इससे अछूती नहीं हैं।
हिन्दी की ब्लॉक ब्लस्टर फिल्म रामलीला हो या सुहाग, बॉलीवुड में काफी पहले से ऐसा होता आया है कि कई फिल्मों की स्क्रिप्ट नवरात्रि के इन्हीं आयोजनों को फोकस करके लिखी गई। कई ब्लॉक बस्टर फिल्म्स के क्लाइमेक्स इन्हीं जगरातों की रौशनी, संगीत और डांडिया के बीच फिल्माए गए। उदाहरण के तौर पर
अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर सुपर डुपर हिट 'सुहाग' का गाना - 'सबसे बड़ा तेरा नाम' के इर्द-गिर्द ही फिल्म का क्लाइमेक्स है। यह गाना कई साल पहले रिलीज हुआ था बावजूद गरबे के दौरान आज भी इस गाने का खुमार युवाओं पर सिर चढ़कर बोलता है।
सिर्फ सुहाग ही क्यों, आपने जरूर बॉलीवुड की कई सारी ऐसी फिल्म्स के हिट गानों में हीरो-हिरोइंस को गरबा करते या डांडिया खेलते देखा होगा। खास बात यह है कि इनमें से कई फिल्मों की भले चर्चा न हो लेकिन उनके गरबा नंबर्स अपने समय के बड़े हिट्स थे। ये आज भी डिमांड में हैं। इस नवरात्रि के मौके पर
dainikbhaskar.com बॉलीवुड फिल्म्स के ऐसे ही कुछ चुनिंदा ब्लॉक बस्टर सांग्स के बारे में बताने जा रहा है जो गरबा डांस नंबर्स के लिए जाने जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में आप इन चुनिंदा ब्लॉक बस्टर्स गानों और फिल्म्स के बारे में जान सकते हैं।