मुंबई. अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' के लिए सलमान खान का नया लुक सामने आया है, जिसमें वे बिना मूंछों के नजर आ रहे हैं। फोटो में सलमान की नाक से खून बह रहा है और वे मुट्ठी से रेत फिसला रहे हैं। बिना मूंछ वाले लुक की एक अन्य फोटो सोमवार को भी सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी। इससे पहले इस फिल्म से रिलेटेड जितनी भी फोटो आईं, उनमें वे मूंछों में ही दिख रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'सुल्तान' के लिए सलमान के अब तक सामने आए कुछ लुक्स...