(निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढ़ा)
मुंबई. निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढ़ा की आने वाली फिल्म 'तमंचे' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। दोनों ही फिल्म में क्रिमिनल का किरदार निभा रहे हैं। दोनों ने Dainikbhaskar.com से अपनी फिल्म 'तमंचे' को लेकर कई बातें साझा की। निखिल ने बताया कि ऋचा पूरी तैयारी के साथ सेट पर आती थी, लेकिन एक सीन के लिए ऋचा ने निखिल को 16 दफा थप्पड़ मारा, तब जाकर कहीं शॉट ओके हो सका।
फिल्म के लीड एक्टर निखिल द्विवेदी ने
सलमान खान द्वारा अपनी फिल्म 'तमंचे' की तारीफ करने पर कहा कि वह बड़े दिलवाले इंसान हैं। उन्होंने कहा कि सलमान को जो पसंद आता है उस पर वह अपनी राय रखते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि वह सलमान की तारीफ करते हुए कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए और यह भी कह दिया कि जब उन्हें लगता है कि उनके होने से किसी को फायदा मिलेगा तो वह बेकार फिल्मों की भी तारीफ कर देते हैं।
'तमंचे' में निखिल और ऋचा साथ में पहली दफा काम कर रहे हैं। निखिल से जब पूछा गया कि उन्हें ऋचा के साथ काम करके कैसा लगा, तो उन्होंने कहा कि ऋचा बेहद प्रोफेशनल है और सेट पर अपने डायलॉग याद करके पहुंचती थी। उन्होंने कहा कि बतौर को-स्टार ऋचा के साथ काम करने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। इसके अलावा एक अन्य सवाल के जवाब में निखिल ने कहा कि किसी भी एक्टर को जब रोल ऑफर किया जाता है और वह उसे पसंद आ जाता है तो फिर ना कोई नहीं करता।
ऋचा चड्ढ़ा ने भी इस दौरान कई सवालों का जवाब दिया। ऋचा चड्ढ़ा ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि वह फिल्म में एक क्रिमिनल की भूमिका निभा रही है। उनका किरदार शुरुआत से ही क्रिमिनल नहीं होता, बल्कि परिस्थितियों के हिसाब से डेवलप होता जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात निखिल से होती है और दोनों में क्राइम कॉमन होता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। ऋचा ने कहा कि फिल्म को आप क्राइम थ्रिलर के तौर पर ही नहीं देखें, इसमें एक बेहद
खूबसूरत लव स्टोरी भी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऋचा चड्ढ़ा और निखिल द्विवेदी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...