पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Now, Tiger Roars For Jacqueline Fernandez

रेमो की फिल्म में हीरोइन बनेंगी जैकलीन, हीरो होंगे टाइगर श्रॉफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जैकलीन फर्नांडीज और टाइगर श्रॉफ)
मुंबईः बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ जल्द ही नई फिल्म में काम करने वाले हैं। एक लीडिंग अखबार की रिपोर्ट की मानें तो टाइगर रेमो डिसूजा की फिल्म में दिखाई देंगे। जिसमें उनकी हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज होंगी।
जैकलीन की लास्ट रिलीज 'किक' थी, जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आईं थीं। ऐसे में इस फिल्म के लिए रेमो ने उन्हें लीड एक्ट्रेस बनाने का फैसला लिया है। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया, "रेमो को फिल्म के रोल के लिए जैकलीन पूरी तरह ठीक लगीं। जैकलीन को भी फिल्म का आइडिया पसंद आया और उन्होंने बिना किसी संकोच के हां कर दी।"
हालांकि, सूत्रों ने फिल्म की स्टोरी को लेकर कुछ नहीं बताया, लेकिन इस बात का खुलासा किया कि ये एक एक्शन मूवी होगी। रिपोर्ट की मानें तो टाइगर की इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। वहीं रेमो ने भी बताया है कि वो हमेशा से ही जैकलीन के साथ काम करना चाहते थे। वो अभी मलेशिया में हैं और उनके भारत लौटने का इंतजार किया जा रहा है।