पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX: आदित्य के साथ घर पहुंची परिणीति, घरवालों को देख छलके आंसू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(परिणीति चोपड़ा घर पहुंची तो कुछ इस अंदाज में उनके खुशी के आंसू छलके।)

अम्बाला। बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा तीन सालों बाद अम्बाला कैंट में अपने घर आईं। यहां उनके साथ फिल्म स्टार आदित्य राय कपूर भी आए। इसके अलावा क्रू के 84 सदस्य भी मौजूद रहे। उनका काफिला दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाते हुए कुछ घंटों के लिए कैंट में रुका। स्टारकास्ट फिल्म दावते इश्क की प्रमोशन के दौरान अम्बाला पहुंची। लोगों ने कई घंटों तक परिणीति और आदित्य राय कपूर के आने का इंतजार किया। शाम को लगभग पौने पांच बजे परिणीति की कार ढोल नगाड़ों की थाप पर घर के अंदर दाखिल हुई। उन्होंने कार की खिड़की से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उतरते ही वह सबसे पहले अपने पिता पवन चोपड़ा के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इसके बाद वह अपनी मां रीना और भाई सहज चोपड़ा से मिलीं तो वह भी भावुक हो गए। यहां उनके पुराने परिचितों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया। लोगों ने वैलकम होम के नारे लगाकर परिणीति का स्वागत किया। लोगों फिल्मी सितारों के साथ खूब फोटो सेशन भी करवाया।
मां के हाथों के बिस्किट पुडिंग का जवाब नहीं

पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिणीति ने कहा कि दावते इश्क का प्रमोशन 12 सितम्बर को मुम्बई से शुरू हुआ। इस दौरान देश के अलग अलग व्यजनों का स्वाद चखने का मौका मिला। परिणीति ने कहा कि वह रोजाना खाना खाने के बाद मां के हाथों का बना हुडा बिस्किट पुडिंग बहुत मिस करती हैं। आदित्य राय कपूर ने कहा कि गुजरात के खाने का भी कोई जवाब नहीं।
मदर टेरेसा रोल माडल

परिणीति ने कहा कि आजकल बॉलीवुड में महान हस्तियों की जीवनियों पर फिल्में बन रही हैं। उन्होंने कहा कि कॉनवेंट स्कूल में पढ़ने के दौरान मदर टेरेसा के बारे में जानने का काफी मौका मिला। उनका जीवन मानवता को समर्पित रहा। यदि उनका किरदार मिले तो वह पहली पसंद होगा।
ये है परिणीति का किरदार

परिणीति ने बताया कि दावत ए इश्क फिल्म में उनका किरदार हैदराबाद की एक सेल्स गर्ल का है जो अमेरिका जाना चाहती है। उसकी राह में दहेज का दानव खड़ा है जो उसकी शादी में रुकावट पैदा कर रहा है। लखनऊ में उसकी मुलाकात फिल्म के हीरो आदित्य से होती है जो शैफी तारिक के किरदार में हैं। इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प और रोमांचक है जो दर्शकों को बांधे रखेगी।
दावत में ये बना

फिल्म की स्टारकास्ट को केटरर राकेश ढींगरा ने बटर चिकन, दाल मखनी, चना मसाला, जीरा आलू, पनीर भूरजी, गोभी फ्राई, मलाई कोफ्ता, जीरा राइस व राजमा समेत, बेहद स्वादिष्ट मीठे व्यंजन और स्नैक्स परोसे। परिणीति और आदित्य राय कपूर के लिए रीना चोपड़ा ने अलग से भी कई व्यंजन बनाए हुए थे जिनमें बिस्किट प्रमुख विशेष रहा।

स्टार कास्ट ने चखे पंजाबी व्यंजन

"दावत-ए-इश्क' में फिल्म की स्टार कास्ट ने पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखा। परिणीति से मिलने आए पुराने साथी और परिचितों ने उन पर जमकर प्यार न्यौछावर किया। परिणीति और आदित्य राय कपूर दिल्ली से चंडीगढ़ फिल्म की प्रोमोशन के लिए जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट में परिणीति के घर माल रोड स्थित चोपड़ा हाउस पर रुके। दोनों सितारे लोगों से काफी घुल-मिल गए। जिसे देखकर उनके साथ आया 84 लोगों का क्रू (टीम) भी हैरान रह गया। वापस लौटते वक्त परिणीति एक बार फिर भावुक हो उठीं।


मां-बाप के कलेजे में पड़ी ठंडक
तीन साल बाद बिटिया परिणीति घर लौट रही है। पिता का वक्त काटे नहीं कट रहा था। वह कभी घर के अंदर, तो कभी बाहर आते थे। हर आने-जाने वाले का उन्होंने स्वागत किया। परंतु हर मिनट उनकी नजर घर के मुख्य गेट पर जाकर टिक जाती। वर्षों बाद स्टार बेटी की एक झलक पाने को पिता के कलेजे में उमड़ रहा प्यार हिलोरे मार रहा था। मां रीना भी परिणीति को बार-बार फोन कर रही थी। मिलने-जुलने वाले भी टकटकी लगाए बैठे थे। जिसे भी पता चला, वो तुरंत चोपड़ा निवास पर पहुंच गया।

परिणीति घर के साथ-साथ हरियाणा में सोनीपत भी गई थी, आगे की स्लाइड में देखिए उनके घरवालों के साथ परिणीति की तस्वीरें...