पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pictures Of 'krishna Raj' The Bunglow Of Ranbir Kapoor

ऋषि-नीतू संग यहां रहता है 'बेशरम ब्वॉय', देखें रणबीर के बंगले की Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : रणबीर कपूर का बंगला)
मुंबई. बॉलीवुड के बेशरम ब्वॉय यानी रणबीर कपूर वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ पाली हिल स्थित जिस बंगले में रहते हैं, उसका नाम है 'कृष्णा-राज'। 1980 में यह बंगला उनके दादा स्वर्गीय राज कपूर साहब ने वैज्ञानिक होमी सेठ से खरीदा था। वैसे, इसका इतिहास काफी पुराना है। बताया जाता है कि कभी इस बंगले का मालिक कोई अंग्रेज था, जिसनें बाद में इसे होमी सेठ को बेच दिया था। सूत्र बताते हैं कि 80 के दशक में यहां कई बड़ी-बड़ी पार्टियां हुआ करती थीं।
यहां पत्नी के साथ रहते थे राज कपूर :
होमी सेठ से यह बंगला खरीदने के बाद राज कपूर पत्नी सहित यहां रहने लगे। राज के निधन के बाद इस बंगले का नामकरण 'कृष्णा-राज' के रूप में किया गया।
वर्तमान में 55000 रु./स्क्वॉयर फिट हैं यहां की जमीन का रेट :
'कृष्णा-राज' बांद्रा में जिस पाली हिल पर बना हुआ है, सूत्रों की मानें तो वहां जमीन की वर्तमान दर 55 हजार रुपए प्रति वर्गफिट है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं रणबीर कपूर के बंगले की इनसाइड और आउटसाइड तस्वीरें...