मुंबई. कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे बॉलीवुड में पैर जमाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। अमित सक्सेना की फिल्म ‘नशा’ से डेब्यू करने के बाद पूनम को ना ही नाम मिला और ना ही काम। अब खबर है कि पूनम को ‘हेलन’ नाम से बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया गया है।
सूत्रों के मानें तो, ‘हेलन’ फिल्म एक कैबरे डांसर की लाइफ पर आधारित है। टाइटिल से लगता है कि फिल्म
सलमान खान की स्टेप मॉम हेलन की लाइफ से प्रभावित होगी। बॉलीवुड में सबसे पहले उनकी पहचान ही आइटम गर्ल की थी और धीरे धीरे वो फिल्म इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन बन गईं।
देखना होगा कि पूनम के करियर को इस फिल्म से कितना फायदा होता है।