(प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा)
मुंबईः बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों के जरिए फैन्स को इस बात का पता चलता रहता है कि उनके चहेते स्टार क्या कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा एक साथ अगले साल 'दिल धड़कने दो' में दिखाई देंगी। दोनों ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों लड़ाई करती नजर आ रही हैं।
दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका-अनुष्का के बीच जो फाइट हो रही है वो मजाकिया है। अनुष्का प्रियंका का गला दबा रही हैं और प्रियंका की आंखें बंद है और जीभ बाहर निकली हुई है। दोनों ने अपने सोशल अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट करके लिखा, 'The PeeCee n Nushki "CATFIGHT" !! ..For those who believe everything!!'. प्रियंका इन दिनों '
मैरी कॉम' की कामयाबी से खुश है। फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया है।
फिल्म 'दिल धड़कने दो' का डायरेक्शन फरहान की बहन जोया अख्तर कर रही हैं। इसके प्रोड्यूसर फरहान हैं। फिल्म में
रणवीर सिंह, अनिल कपूर,
फरहान अख्तर भी दिखाई देंगे। इसके 5 जून, 2015 में रिलीज होने की उम्मीद है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग की चुनिंदा तस्वीरें...