मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत मीडिया को अपनी एक सहेली की आपबीती सुनाते वक्त रो पड़ीं। मामला गुरुवार का है। मौका था अपकमिंग फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च का। इस दौरान राखी की एक सहेली कास्टिंग काउच का आरोप लगाते हुए फिल्म के डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा से जा भिड़ी और उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया।
दोनों के बीच जमकर हाथपाई हुई। इस दौरान डायरेक्टर के समर्थक राखी की सहेली को स्टेज से उतारकर बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि राखी की सहेली मीडिया से बात से करना चाहती थी, जबकि डायरेक्टर के समर्थक उन्हें ऐसा करने से रोक रहे है। आखिर राखी को बीच में आना पड़ा। वे अपनी सहेली को लोगों के बीच से निकालकर थाने ले गईं।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की और अपनी सहेली द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने सहेली की आपबीती मीडिया से शेयर की। खैर, आरोप सच हैं या झूठे यह तो आगे ही पता चल पाएगा।
नोट : 'मुंबई कैन डांस साला' डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा की फिल्म है, जिसमें आशिमा शर्मा, प्रशांत नारायण, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर, राखी सावंत, किरण जनजानी और मुकेश तिवारी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को रंजीत शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बप्पी लहरी ने इसका म्यूजिक दिया है। फिल्म अगले साल 2 जनवरी को रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं फोटोज, कैसे अपनी सहेली की आपबीती सुनाते-सुनाते रो पड़ीं राखी...