पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब फिल्मों में काम करती थीं जयललिता, देखें तमिलनाडु की CM की PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : जयललिता)
मुंबई. एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कडगम) की प्रमुख और तमिलनाडु की सीएम जयललिता को बेंगलुरु की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के 18 साल पुराने मामले में दोषी करार देते हुए चार साल जेल की सजा दी है। कोर्ट ने जयललिता पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही 10 साल तक उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी हटा दिया गया है। 24 फरवरी 1948 को उनका जन्म मेलुकोट, कर्नाटक में हुआ था। उनका पूरा नाम जयललिता जयराम है। वे 1991 से अब तक चार बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

बतौर मुख्यमंत्री उनका कार्यकाल कुछ इस प्रकार है:-

>> 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक।
>> 14 मई 2001 से 21 सितंबर 2001 तक।
>> 2 मार्च 2002 से 12 मई 2006 तक।
>> 16 मई 2011 से 27 सितंबर 2014 तक।

एक्ट्रेस के रूप में की करियर की शुरुआत:

जब वे मात्र 15 साल की थीं, तभी उनकी मां ने उन्हें फिल्मों में जाने के लिए प्रेरित किया। इसी उम्र में उन्होंने कन्नड़ भाषा की फिल्म 'Chinnada Gombe' (1964) में काम किया। अगले ही साल यानी 1965 में उन्होंने तमिल सिनेमा में फिल्म 'Vennira Aadai' से एंट्री मारी। इसी साल तेलुगु सिनेमा में 'Manushuru Mamathalu' से अपनी अदाओं का जलवा दिखाना शुरु किया।

पहली अभिनेत्री जिसने तमिल सिनेमा में पहना स्कर्ट:

जयललिता ने अपने फ़िल्मी करियर में 130 फिल्में की हैं। 1961 में अंग्रेजी फिल्म 'Episite' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली जयललिता 1980 तक लगातार साउथ इंडस्ट्री पर राज करती रही हैं। गौरतलब है कि तमिल सिनेमा में स्कर्ट पहनने की शुरुआत जयललिता ने ही की थी।
(ये भी पढ़ें : जयललिता को चार साल जेल, ठोंका 100 करोड़ का जुर्माना: जान देने-लेने पर उतारू समर्थक)

बॉलीवुड में की है एक फिल्म:

जयललिता ने अपने फ़िल्मी करियर में कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उन्हें खासतौर से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन साल 1968 में उन्होंने हिंदी फिल्म 'इज्ज़त' में भी काम किया है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र ने उनके साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।

तीन बार मिल चुका है फिल्मफेयर:

जयललिता की गिनती साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती थी। उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें तीन बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस (साउथ) के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। पहला फिल्मफेयर उन्हें शिवाजी गणेशन की तमिल फिल्म 'Pattikada Pattanama'(1971) के लिए मिला था। इसी साल तेलुगु फिल्म 'श्री कृष्ण सत्य' के लिए उन्हें दूसरा फिल्मफेयर मिला।साल 1973 में तमिल फिल्म 'Suryakanthi' के लिए तीसरा फिल्मफेयर मिला था।
(ये भी पढ़ें : जयललिता के अलावा ये हैं वो 4 नेता जो खा चुके हैं भ्रष्टाचार में जेल की हवा)

राजनीति में एंट्री:

कहा जाता है कि 1977 में तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामचंद्रन जयललिता को राजनीति में लेकर आए थे, लेकिन खुद जयललिता इस बात से इनकार करती हैं।1982 में उन्होंने रामचंद्रन की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडगम (AIADMK) ज्वाइन कर ली। 1983 में उन्हें प्रचार समिति का सचिव बनाया गया और यही वह साल था जब वे पहली बार तिरुचेंदूर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं।

जयललिता की धाराप्रवाह अंग्रेजी के कारण रामचंद्रन चाहते थे कि वे राज्यसभा में आएं और 1984 से 1989 में वे बतौर राज्यसभा सदस्य संसद में अपनी जगह बनाए रहीं। 1989 में जयललिता ने तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष की नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली और 24 जून 1991 को वे पहली बार राज्य की मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुईं।
(ये भी पढ़ें: ANALYSIS: जयललिता को भारी पड़ेगा जलवा कायम रखना, BJP ले सकती है फायदा )


देखिए जयललिता की कुछ देखी-अनदेखी तस्वीरें, क्लिक करें आगे की स्लाइड्स...