भट्ट कैंप की "आशिकी-2’, "जिस्म-2’, "राज-2’, "मर्डर-2’, "वो लम्हे’ जैसी फिल्मों के डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिख चुकीं शगुफ्ता रफीक इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। इसमें मुख्य भूमिकाओं में होंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल। दोनों मृग लांबा की "फुकरे’ में भी दिखे थे।
इस अनाम फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट कर रही हैं। शूटिंग दिसंबर में शुरू होनी प्रस्तावित है। लीड जोड़ी इसमें कामुक अवतार में नजर आएगी।
मूल रूप से ये एक प्रेम कहानी है लेकिन बताया जाता है कि इसके केंद्र में गैंग रेप की घटना भी है। ये दृश्य नौ मिनट का बताते हैं। अपराधी होंगे मुकुल देव।
वैसे बता दें कि इतना लंबा, ऐसा दृश्य 2002 में रिलीज हुई अंतरराष्ट्रीय फिल्म "इर्रिवर्सिबल’ में भी था। मोनिका बेलुची स्टारर इस फिल्म को उसी दृश्य से आज भी जाना जाता है।