मुंबई: अपनी उम्र को जस्टिफाई करने के उद्देश्य से ऋषि कपूर ने फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के लिए बूढ़े का लुक इस तरह अपनाया कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसकी कोई चिंता नहीं की। बताया जा रहा है कि ऋषि के मेकओवर में 5-6 घंटे लगते हैं। कैसे होता था मेकअप, टीम ने रिलीज किया वीडियो...
धर्मा प्रोडक्शन ने ऋषि कपूर के मेकअप सेशन का वीडियो रिलीज किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखाने के लिए नकली त्वचा तैयार की गई है। न सिर्फ उनके चेहरे, बल्कि हाथों पर भी नकली स्किन लगानी पड़ती है। इस दौरान यह भी ध्यान रखना पड़ता है कि ऋषि की असली स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे। त्वचा चढ़ाने के बाद पिगमेंटेशन के लिए भी काफी मशक्कत की जाती है। सिर भी इस नकली स्किन से पूरी तरह ढक दिया जाता है। फिर इसके ऊपर सफेद वालों वाला विग लगा दिया जाता है, ताकि उनके बाल किसी बूढ़े की तरह लगें। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय और मेहनत लगता है। तीन बार के ऑस्कर विनर मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम पर ऋषि कपूर को इस लुक में ढालने की जिम्मेदारी थी, जो उन्होंने बखूबी निभाई।
ऋषि कपूर के मेकअप सेशन की वीडियो की झलक फोटो के जरिए देखने के लिए, आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...