पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sagarika Shoot Item Song For ‘Production No 1’

फिल्म के लिए आइटम गर्ल बनीं ये एक्ट्रेस, देखें शूटिंग PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एक्ट्रेस सागारिका)
मुंबईः बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी 'प्रो़डक्शन नंबर 1' के लिए बुधवार को आइटम नंबर शूट किया गया। इस आइटम नंबर में एक्ट्रेस सागारिका अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। इस गाने की शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। ये गाना मुंबई में शूट किया गया।
सागारिका इस दौरान बोल्ड लुक में दिखाई दीं। उन्होंने गोल्डन बैकलेस चोली और ब्लैक शॉर्ट्स पहना था। आइटम सॉन्ग के दौरान वो इसी ड्रेस में नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़े दूसरे स्टार-कास्ट भी दिखाई दिए। इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ इंडस्ट्री के भरत पारेपल्ली कर रहे हैं। वो इससे पहले 32 फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में मुकुल देव, सौरभ दुबे, आरती अग्रवाल, रघु काले, सुप्रीत, आदित्य ओम, मोनिका के साथ कुछ साउथ स्टार्स भी नजर आएंगे। डायरेक्टर भरत ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। 'प्रोडक्शन नंबर 1' फिल्म का अस्थाई नाम है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म नक्सलवाद के ऊपर बन रही है। जिसमें ये दिखाया जाएगा कि नक्सलवादियों और पुलिस के बीच हो रही लड़ाई के दौरान बेगुनाह लोगों की जान भी जा रही है। फिल्म का निर्माण टाइम्स मीडिया कम्युनिकेशन के साथ हो रहा है।
आगे देखें फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान सागारिका की तस्वीरें...