पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Host Biryani Party On The Sets Of Bajrangi Bhaijaan

सलमान बने होस्ट, 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर दी बिरयानी पार्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[फोटो- कबीर खान, सलमान खान]
मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अक्सर पार्टी देते रहते हैं और बिरयानी उनकी पार्टी का मेन अट्रैक्शन होता है। कुछ दिनों पहले फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर उन्होंने बिरयानी पार्टी दी थी और अब कुछ ऐसी ही पार्टी सल्लू मियां ने 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान दी है।
'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग राजस्थान में कर रहे सलमान को पता चला कि उनकी यूनिट के सदस्य एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं। उन्होंने फौरन अपने कुक को बुलवा कर सभी के लिए बिरयानी बनाने के लिए कहा। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा भी उस समय सेट पर आए हुए थे। सभी ने जी भर कर बिरयानी का मजा लिया। बिरयानी के साथ-साथ कई नॉनवेज डीशेस भी परोसे गए थे।
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर लीड रोल में है। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म, एक मुस्लिम लड़के और एक ब्राहम्ण लड़की की लव-स्टोरी होगी।