पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan On The Top Of Forbes India Celebrity 100 List

फोर्ब्स की सूची में सलमान को मिला पहला स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : सलमान खान)
मुंबई. फोर्ब्स इंडिया 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पहला स्थान मिला है। उनकी साल की कुल कमाई 244.50 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह कमाई बॉलीवुड मूवीज, टीवी अपीयरेंस और अपने ऑर्गेनाइजेशन 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए की है।
बता दें कि पिछले साल इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले पायदान पर थे, लेकिन इस बार वे सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसका कारण 1 अक्टूबर 2013 से 30 सितंबर पर एसआरके की कोई भी फिल्म रिलीज न होना बताया जा रहा है। हां, इस बीच उन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न' कैमिओ जरूर किया था। जबकि सलमान खान ने दिए गए टाइम पीरियड में दो हिट्स (जय हो और किक) दी हैं। साथ ही 'बिग बॉस' के जरिए भी उनकी कमाई हुई।
फोर्ब्स इंडिया मैगजीन तीन साल से लगातार टॉप 100 सेलिब्रिटीज (निश्चित समय में उनकी अर्निंग और पॉपुलैरिटी के आधार पर) की लिस्ट जारी करता आ रहा है और यह पहला मौक़ा है जब सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर आए हैं। महानायक अमिताभ बच्चन को फोर्ब्स की इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने जहां 'भूतनाथ रिटर्न' जैसी सुपरहिट फिल्म दी, वहीं टीवी पर उनके गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' और फैमिली शो 'युद्ध' के जरिए भी अच्छी खासी कमाई की।

नजर डालते हैं फोर्ब्स की सूची के टॉप 10 सेलेब्रिटीज और उनकी कमाई पर...

1.सलमान खान (कुल कमाई : 244.50 करोड़ रुपए)
2.अमिताभ बच्चन (कुल कमाई : 196.75 करोड़ रुपए)
3.शाहरुख खान (कुल कमाई : 202.40 करोड़ रुपए)
4.एम. एस धोनी (कुल कमाई : 141 .80 करोड़ रुपए)
5.अक्षय कुमार (कुल कमाई : 172.00 करोड़ रुपए)
6.विराट कोहली (कुल कमाई :58.43 करोड़ रुपए)
7.आमिर खान (कुल कमाई : 80.47 करोड़ रुपए)
8.दीपिका पादुकोण (कुल कमाई : 67 .20 करोड़ रुपए)
9.ऋतिक रोशन (कुल कमाई : 85.00 करोड़ रुपए)
10.सचिन तेंडुलकर (कुल कमाई : 59.54 करोड़ रुपए)

नोट : ये आंकड़े फोर्ब्स ने 1 अक्टूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 के बीच सेलिब्रिटीज की इनकम और पॉपुलैरिटी को आधार मानते हुए अपने सर्वे के अनुसार दिए हैं।