('मैंने प्यार किया' से ली गई अलग अलग तस्वीरें)
मुंबई. 25 साल पहले सूरज बडज़ात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से
सलमान खान ने अपनी लवर ब्वॉय की इमेज से सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरा था। अब खबर आ रही है कि उसी सुनहरे दौर को एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर पेश करने की तैयारी चल रही है। 2015 में इस फिल्म की दोबारा रिलीज करने की तैयारी है।
इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो फिल्म के मेकर दिसंबर 2015 में इस फिल्म की 25वीं एनवर्सरी पर इसे दोबारा रिलीज करने की तैयारियां कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म के क्लियर प्रिंट पर काम कर रहे हैं, जिससे इसे रिलीज किया जा सके। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़ी चीजों को भी इस दौरान बेचने की तैयारी चल रही है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शकों को यह तोहफा पसंद आएगा। यदि ऐसा होता है तो यह सलमान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए भी बेहतरीन प्रमोशनल स्ट्रेटजी साबित होगी।
आगे की स्लाइड में देखें 'मैंने प्यार किया' की कुछ दिलचस्प तस्वीरें...