(फाइल फोटो : संजय दत्त)
मुंबई. पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि अभिनेता संजय दत्त जेल में फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। अब सुना है कि जिस फिल्म के लिए यह स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी, उसका नाम रजिस्टर्ड हो गया है। संजय दत्त प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का नाम 'तुरुंग' होगा, जो मूलतः मराठी में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म का नाम हिंदी में भी रजिस्टर्ड किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जेल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोजेक्ट में जान डालने के लिए संजू बाबा ने स्क्रिप्ट में अपने पर्सनल अनिभव भी डाले हैं।
वैसे, सजय दत्त प्रोडक्शन की एक फिल्म 'हंसमुख पिघल गया' पोस्ट प्रोडक्शन में है। इस फिल्म से सेजल शाह ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में संजय दत्त,
अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ कैमियो करते नजर आएंगे।
बता दें कि अरमान रल्हान, अनंदिता नय्यर फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि, अब तक इसकी ऑफिसियल रिलीज डेट जारी नहीं की गई है।