पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sanjay Dutt To Help Kashmir Flood Victims

कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद करेंगे संजय दत्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई.बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त कश्मीर बाढ़ पीडि़तो की मदद करने जा रहे है। संजय इन दिनों अवैध हथियार रखने के आरोप में पुणे के येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।
अभिनेता को जेल की पुरानी किताबों की बाइंङ्क्षडग का काम मिला है और इस काम के लिये उन्हें 25 रूपए रोज मिलते हैं।

बताया जाता है कि संजय का पारिश्रमिक अब 15 रूपए बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें 40 रूपए रोज मिलेंगे।
उन्होंने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी एक दिन की आमदनी को कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दे दिया जाए। संजय के पूर्व बॉलीवुड के कई सितारों ने कश्मीर बाढ़ पीडि़तो की मदद की है।